नस में खिंचाव क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 09:06

व्यक्ति को अकसर नसों में खिंचाव ज्यादा एक्सरसाइज के कारण भी हो सकता है. ये स्थिति तब पैदा होती है जब शुरुआत में हम लोग एक्सरसाइज ज्यादा कर लेते हैं ऐसे में नसों में खिंचाव महसूस होता है.

बता दें कि जब शरीर में खून का प्रवाह सही से नहीं होता तो नसों में भी खून की आपूर्ति सही से नहीं हो पाती है, जिसके कारण व्यक्ति पैरों में दर्द और सूजन का शिकार हो सकता है.

जब शरीर में जरूरी विटामिन्स की कमी हो जाती है तब भी पैरों की नसों में खिंचाव हो सकता है. बता दें कि नसों में दर्द का कारण विटामिन बी12 की कमी भी हो सकती है. ऐसे में व्यक्ति को उन चीजों का सेवन करना चाहिए जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन B12 मौजूद हो.

जब व्यक्ति को चोट लग जाती है तब भी व्यक्ति की मांसपेशियों के अलावा नसों पर भी प्रभाव पड़ता है, ऐसे में व्यक्ति को लक्षणों के रूप में नसों में भी सूजन या खिंचाव की समस्या पैदा हो सकती है.

जब व्यक्ति को स्ट्रोक, डायबिटीज, हृदय रोग आदि की समस्या होती है तो उसके कारण भी व्यक्ति के शरीर के कई हिस्से में नसों का दर्द महसूस हो सकता है. ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info